FIARAcademic Journal

Research Article · FIAR-2026-0203

सागर जिले में बालिका शिक्षा के प्रति महिला अभिभावकों के दृष्टिकोण का अध्ययन

1,2शिक्षा शास्त्र विभाग, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश, भारत – 470228

Corresponding author: Chauhansanjay616@gmail.com

Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन सागर जिले (मध्य प्रदेश) में बालिका शिक्षा के प्रति महिला अभिभावकों के दृष्टिकोण, उनके व्यावहारिक सहयोग तथा उन्हें प्रभावित करने वाले सामाजिक-आर्थिक एवं संस्थागत कारकों का बहुआयामी विश्लेषण प्रस्तुत करता है। अध्ययन में मिश्रित-विधि का प्रयोग करते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कुल 300 महिला अभिभावकों का चयन उद्देश्यपूर्ण एवं यादृच्छिक प्रतिचयन विधि से किया गया। आँकड़ों के विश्लेषण हेतु 5-बिंदु लिकर्ट मापनी एवं अर्ध-संरचित साक्षात्कार का उपयोग किया गया। परिणामों से ज्ञात हुआ कि 66.67% (200/300) महिला अभिभावक बालिका शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखती हैं और इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता व पारिवारिक कल्याण हेतु अनिवार्य मानती हैं। हालाँकि, उच्च शिक्षा और रोजगार के संदर्भ में निर्णय सुरक्षा संबंधी चिंताओं और सामाजिक मान्यताओं से प्रभावित दिखे। ग्रामीण (50% सहजता) की तुलना में शहरी क्षेत्रों की महिला अभिभावक (91.33% सहजता) संस्थागत संवाद, गृहकार्य में सहयोग और तकनीक के उपयोग में अधिक सहज पाई गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय की दूरी, सुरक्षित परिवहन का अभाव और मौसमी कृषि कार्य मुख्य बाधाएँ उभरीं। इसके अतिरिक्त, अशिक्षित महिला अभिभावकों में प्रेरणा की प्रचुरता के बावजूद प्रक्रियात्मक व आर्थिक सीमाओं के कारण व्यावहारिक सहयोग सीमित रहा, जबकि साइबर उत्पीड़न के भय से बालिकाओं के डिजिटल उपयोग पर कठोर पारिवारिक नियंत्रण देखा गया। निष्कर्षतः, बालिका शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित करने हेतु केवल नामांकन पर्याप्त नहीं है; ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित परिवहन, महिला अभिभावकों हेतु डिजिटल साक्षरता, सामुदायिक करियर मार्गदर्शन तथा छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सरल व पारदर्शी होना अत्यंत आवश्यक है।

Download Full Text PDFPermanent Article URLCertificates of Publication

Keywords

बालिका शिक्षा, महिला अभिभावक, दृष्टिकोण, लैंगिक समानता, सागर जिला, समावेशी शिक्षा।

How to cite this article

चौहान, स. स., एवं सिंह, श. (2026). सागर जिले में बालिका शिक्षा के प्रति महिला अभिभावकों के दृष्टिकोण का अध्ययन. Frontiers of Integrated Academic Research, 1(2), 12–17. https://fiarjournal.in/article/fiar-2026-0203