FIARAcademic Journal

Research Article · FIAR-2026-0105

सागर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बाल संरक्षण, शिक्षा के अधिकार और सहभागिता के अधिकार के प्रति शिक्षक-शिक्षिकाओं की जागरूकता: शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का तुलनात्मक अध्ययन

शिक्षाशास्त्र विभाग, स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश–470228, भारत

सारांश

प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य शासकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता का तुलनात्मक अध्ययन करना था। अध्ययन में बाल संरक्षण, शिक्षा का अधिकार तथा सहभागिता का अधिकार—इन तीन आयामों के साथ समग्र बाल अधिकार जागरूकता का विश्लेषण किया गया। कुल 200 शिक्षक-शिक्षिकाओं को अध्ययन में सम्मिलित किया गया, जिनमें शासकीय और अशासकीय विद्यालय समूहों में 100–100 प्रतिभागी थे। समूहों की तुलना के लिए Welch का स्वतंत्र नमूना t-परीक्षण तथा प्रभाव आकार के लिए Cohen का d प्रयुक्त किया गया। परिणामों में बाल संरक्षण और शिक्षा के अधिकार संबंधी जागरूकता में महत्त्वपूर्ण अंतर नहीं मिला, जबकि सहभागिता के अधिकार तथा समग्र बाल अधिकार जागरूकता में सांख्यिकीय रूप से महत्त्वपूर्ण अंतर पाया गया।

Download Full Text PDFPermanent Article URLCertificate — अंतिमा शर्माCertificate — डॉ. के. के. शुक्ला

मुख्य शब्द

बाल अधिकार; बाल संरक्षण; शिक्षा का अधिकार; बाल सहभागिता; शिक्षक जागरूकता; तुलनात्मक अध्ययन

How to cite this article

Sharma, A., & Shukla, K. K. (2026). सागर जिले के माध्यमिक विद्यालयों में बाल संरक्षण, शिक्षा के अधिकार और सहभागिता के अधिकार के प्रति शिक्षक-शिक्षिकाओं की जागरूकता: शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का तुलनात्मक अध्ययन. Frontiers of Integrated Academic Research, 1(1), 28–34. https://fiarjournal.in/article/fiar-2026-0105